इंडिया विजन 2020 का सपना

भारत रत्न डॉक्टर कलाम ने इंडिया विजन 2020 का सपना देखा था. उनके इस सपने को साकार करने के लिए आज हर भारतीय प्रतिबद्ध है. उन्होंने सोचा था कि साल 2020 का भारत गतिशील भी होगा और संतुलित भी होगा, क्योंकि तब भारत दुनिया का सबसे युवा देश होगा. हालांकि, यह एक मजबूत पक्ष भी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 19, 2019 6:14 AM
भारत रत्न डॉक्टर कलाम ने इंडिया विजन 2020 का सपना देखा था. उनके इस सपने को साकार करने के लिए आज हर भारतीय प्रतिबद्ध है. उन्होंने सोचा था कि साल 2020 का भारत गतिशील भी होगा और संतुलित भी होगा, क्योंकि तब भारत दुनिया का सबसे युवा देश होगा. हालांकि, यह एक मजबूत पक्ष भी साबित हो सकता है और बेहद कमजोर पक्ष भी. अगर हमने अभी से कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इसके नुकसान की कल्पना भी की जा सकती है.
साल 2020 में हमारे देश में कामकाजी लोगों की आबादी बहुत बढ़ जायेगी. इस आबादी का सकारात्मक इस्तेमाल कैसे करें, यह हमें चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से सीखना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं है कि युवा आबादी का भला और देश का भला करने के लिए हमें अभी से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समुचित व्यवस्था की प्रक्रिया को अपनी नीतियों में प्रमुखता देनी होगी. साथ ही, इन नीतियों का अनुपालन भी होना चाहिए. क्योंकि अगर जनांकिक लाभांश के इस मौके को हमने आज नहीं भुनाया, तो इंडिया विजन 2020 का सपना पूरा नहीं हो पायेगा.
अमर यादव, धनबाद, झारखंड