नये वाहन कानून का खौफ

नये वाहन कानून के लागू होते ही इसके उल्लंघन पर जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ गयी है. इस बढ़ी हुई राशि से जहां आम वाहन चालकों में खौफ की स्थिति बनी हुई है, वहीं कानून का पालन करवाने वाले तथा इसके अनेक रक्षक सड़कों पर इसको धता बता रहे हैं तथा इसके नियमों को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 13, 2019 6:04 AM
नये वाहन कानून के लागू होते ही इसके उल्लंघन पर जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ गयी है. इस बढ़ी हुई राशि से जहां आम वाहन चालकों में खौफ की स्थिति बनी हुई है, वहीं कानून का पालन करवाने वाले तथा इसके अनेक रक्षक सड़कों पर इसको धता बता रहे हैं तथा इसके नियमों को न मान कर, न केवल इस अधिनियम का अपितु आम वाहन चालकों का भी उपहास उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.
हर रोज विभिन्न समाचार चैनलों पर इस कानून के रखवाले अनेक नियमों को तार-तार करते नजर आ रहे हैं, किंतु इन बातों का भी इन पर कोई असर होता दिखाई नहीं पड़ रहा क्यों कानून तो इनकी मुट्ठी में है ना. होना तो चाहिए कि ये स्वयं भी कानून का पालन करते दिखाई देते और एक आदर्श मिसाल कायम करते. आम नागरिक से जरा सी चूक होने पर उनसे कैसा व्यवहार किया जाता है, सभी को पता है.
सतप्रकाश सनोठिया, रोहिणी