स्कूलों में शिक्षकों की कमी भर्ती प्रक्रिया में आये तेजी
राज्य सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. मिड-डे-मिल, पोशाक राशि, छात्रवृत्ति, साइकिल समेत कई सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही है. इससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है. लेकिन, बेहतर शिक्षा देने की दिशा में और प्रयास करने की जरूरत है. स्कूलों में शिक्षकों की कमी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 27, 2019 5:41 AM
राज्य सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. मिड-डे-मिल, पोशाक राशि, छात्रवृत्ति, साइकिल समेत कई सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही है. इससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है. लेकिन, बेहतर शिक्षा देने की दिशा में और प्रयास करने की जरूरत है. स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे आते हैं और मध्याह्न भोजन के बाद चले जाते हैं.
इसलिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बहाली की घोषणा की गयी है. इसमें तेजी लाने की जरूरत विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. इस मामले में पूरे देश में बिहार राज्य की स्थिति काफी दयनीय है. अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर एवं सस्ती शिक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं.
सोनू कुमार सोनी, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
