अलीगढ़ मामले के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई
अलीगढ के टप्पल में एक बालिका के अपहरण और फिर उसकी हत्या की घटना ने मानवता को शर्मसार किया है. वास्तव में ऐसी घटनाएं इंसानियत के लिए कलंक है. समाज को ऐसी घटनाओं के पीछे छिपे कारणों को जानना बहुत जरूरी है. किसी भी परिवार में बच्चे ही खुशियों का जरिया होते हैं. उस बालिका […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 10, 2019 6:47 AM
अलीगढ के टप्पल में एक बालिका के अपहरण और फिर उसकी हत्या की घटना ने मानवता को शर्मसार किया है. वास्तव में ऐसी घटनाएं इंसानियत के लिए कलंक है. समाज को ऐसी घटनाओं के पीछे छिपे कारणों को जानना बहुत जरूरी है.
किसी भी परिवार में बच्चे ही खुशियों का जरिया होते हैं. उस बालिका के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है, लेकिन इस घटना ने कई प्रश्नों को जन्म दिया है. पहला कि क्या बड़ों के बीच के आपसी विवादों का निबटारा बच्चों के माध्यम से न हो. इसके साथ ही पुलिस ने भी इस मामले में लापरवाही बरती. अब परत दर परत इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हो सकें.
पंकज शर्मा, इ-मेल से
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
