मतदान करना अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी भी
मतदान करना न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है. हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा बनने का हमें अवसर प्राप्त हुआ है. इसलिए हम सबों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए मतदान जरूर करना चाहिए. हमारा एक वोट आने वाले पांच साल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 12, 2019 6:07 AM
मतदान करना न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है. हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा बनने का हमें अवसर प्राप्त हुआ है. इसलिए हम सबों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए मतदान जरूर करना चाहिए. हमारा एक वोट आने वाले पांच साल में देश की दशा और दिशा तय करेगा.
...
कई लोग यह सोच कर वोट नहीं करते कि सभी नेता तो भ्रष्ट ही हैं, कोई जीते क्या फर्क पड़ता है. लेकिन, हम एक मतदाता के रूप में निष्पक्ष होकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, तभी आने वाली सरकार से एक सकारात्मक बदलाव की आशा रखेंगे. इस चुनाव में लाखों युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और नयी सरकार के निर्माण में अपनी भूमिका निभायेंगे.
मोनू कुमार, पटना
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
