पाक पर भरोसा अभी नहीं

करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्यास समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को उसकी करतूतों के लिए खरी-खरी सुनाने में संकोच नहीं किया. उन्होंने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को लताड़ लगाकर एक तरह से यही स्पष्ट किया कि इस कॉरीडोर को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिखायी जा रही सदाशयता के बाद भी उससे सावधान रहने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 3, 2018 12:22 AM
करतारपुर कॉरीडोर के शिलान्यास समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को उसकी करतूतों के लिए खरी-खरी सुनाने में संकोच नहीं किया.
उन्होंने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को लताड़ लगाकर एक तरह से यही स्पष्ट किया कि इस कॉरीडोर को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिखायी जा रही सदाशयता के बाद भी उससे सावधान रहने की जरूरत है. पाकिस्तान करतारपुर कॉरीडोर को लेकर अपनी नेकी का जो प्रदर्शन कर रहा है, उसके पीछे उसकी कोई कुटिल सोच भी हो सकती है.
उम्मीद है कि पाकिस्तान की इस कुटिल सोच को लेकर मोदी सरकार वैसे ही सतर्क होगी, जैसी पंजाब सरकार दिख रही है. निस्संदेह यह कॉरीडोर पाकिस्तान से संबंध सुधार की राह बना सकता है, लेकिन तभी, जब पाक नेक इरादों का परिचय सचमुच दे. अभी तो वह दोस्ती के नाम पर दगा देने में ही लगा हुआ है.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर.