उन वीरों को कोटि-कोटि नमन

कहते हैं कि जब अधर्म और अत्याचार बढ़ जाता है, तब भगवान अधर्म का सर्वनाश करने के लिए किसी-न-किसी रूप में अवश्य आते हैं. इसका जीता-जागता सबूत थे 26/11 कांड के हमारे वीर जवान. पाकिस्तान अपने गंदे इरादों के साथ भारत पर आक्रमण करना चाहता था. कुछ आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर कब्जा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 27, 2018 6:03 AM

कहते हैं कि जब अधर्म और अत्याचार बढ़ जाता है, तब भगवान अधर्म का सर्वनाश करने के लिए किसी-न-किसी रूप में अवश्य आते हैं. इसका जीता-जागता सबूत थे 26/11 कांड के हमारे वीर जवान. पाकिस्तान अपने गंदे इरादों के साथ भारत पर आक्रमण करना चाहता था. कुछ आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर कब्जा कर लिया था, लेकिन हमारे वीर जवानों ने उन्हें मार गिराया. इस दौरान कई जवान वीरगति को प्राप्त हुए.

इनमें से एक थे तुकाराम ओमले जी, जिन्होंने कई गोलियां खाने के बाद भी आतंकवादी अजमल कसाब को जकड़े रखा, जिसके परिणामस्वरूप कसाब जिंदा पकड़ा गया. तुकाराम जी के इस बलिदान को लोग कभी नहीं भूल पायेंगे. ऐसे वीर सिपाही को सभी भारतीयों की तरफ से कोटि-कोटि नमन.

शैलेश कुमार, देवघर