कोल लिंकेज का खेल
कोल इंडिया लिमिटेड से अनुदानित दर पर नियमित रूप से कोयला बड़े पैमाने पर प्राप्त कर बनारस की मंडियों में ऊंची कीमतों में बेचने और मोटा मुनाफा कमाने का मामला प्रकाश में आया है. ऐसी सैकड़ों कंपनियां, जिसका धरातल पर कोई अता-पता नहीं है, वे अनुदानित दर पर कोयला लिंकेज के रूप में प्राप्त करने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 3, 2017 6:20 AM
कोल इंडिया लिमिटेड से अनुदानित दर पर नियमित रूप से कोयला बड़े पैमाने पर प्राप्त कर बनारस की मंडियों में ऊंची कीमतों में बेचने और मोटा मुनाफा कमाने का मामला प्रकाश में आया है.
ऐसी सैकड़ों कंपनियां, जिसका धरातल पर कोई अता-पता नहीं है, वे अनुदानित दर पर कोयला लिंकेज के रूप में प्राप्त करने में सफल हो जाती हैं और सीधे यूपी के विभिन्न मंडियों में ऊंची कीमत पर बेचकर मालामाल हो रही हैं.
ऐसा लगता है कि बिना स्थानीय जांच पड़ताल और भौतिक सत्यापन किये इन कंपनियों को मात्र कागजी रिपोर्ट के आधार पर कोयला का लिंकेज दे दिया जाता रहा है. मंत्रालय को चाहिए कि ऐसी सभी इकाइयों की जांच कर कंपनियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई करे.
युगल किशोर, इमेल से
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 10:00 AM
July 3, 2026 6:38 PM
July 2, 2026 4:58 PM
July 2, 2026 4:29 PM
July 1, 2026 7:59 PM
July 1, 2026 5:02 PM
July 1, 2026 11:29 AM
June 30, 2026 12:42 PM
June 30, 2026 12:19 PM
