[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National देश भर में हो रहा है ‘दरवाजा बंद’, क्यों, जानने के लिए पढ़िये

देश भर में हो रहा है ‘दरवाजा बंद’, क्यों, जानने के लिए पढ़िये

0
देश भर में हो रहा है ‘दरवाजा बंद’, क्यों, जानने के लिए पढ़िये

मुंबईः देश भर में ‘दरवाजा बंद’ अभियान की शुरुआत हुई है. शौचालय के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और खुले में शौच करनेवालों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गयी है. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के दो लाख गांव खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो गये हैं.

शौचालय बना नहीं लेकिन बन गया ओडीएफ

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में 44 फीसदी शौचालय उपलब्ध थे, जो अब 64 फीसदी हो गया है. सरकार का लक्ष्य 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्त कराना है. वह वाइबी चव्हाण केंद्र में पूरे देश भर में ‘दरवाजा बंद’ अभियान की शुरआत के मौके पर बोल रहे थे.

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सभी जिले खुले में शौच की समस्या से पूरी तरह से मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

घर में शौचालय, फिर भी खुले में शौच? निगरानी दल ने ग्रामीणों को माला पहना कर दिखायी गांधीगिरी

उन्होंने कहा, ‘पिछले एक साल में राज्य में 19 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि बड़े राज्यों में पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त होनेवाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा.’ बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel