[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी सरकार के तीन साल : सभी को नौकरी देना संभव नहीं, हमने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया : शाह

मोदी सरकार के तीन साल : सभी को नौकरी देना संभव नहीं, हमने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया : शाह

0
मोदी सरकार के तीन साल : सभी को नौकरी देना संभव नहीं, हमने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया : शाह

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 125 करोड़ लोगाें के देश में सभी को नौकरी मुहैया करना संभव नहीं होने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देकर बेरोजगारी की समस्या से निबटा है. नौकरीविहीन संवृद्धि के आरोपों को लेकर विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए शाह ने कहा कि यदि उन्होंने यूपीए के शासन काल के दौरान ऐसे आंकड़ों पर ध्यान दिया होता, तो उन्हें चुनावों में शिकस्त नहीं खानी पड़ती. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए फिलहाल कोई सटीक प्रणाली नहीं है.

शाह ने कहा, ‘‘हमने रोजगार को नये आयाम देने की कोशिश की, क्योंकि 125 करोड़ लोगों के देश में हर किसी को रोजगार मुहैया कराना संभव नहीं है. हम स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं और सरकार ने आठ करोड़ लोगाें को स्वरोजगारी बनाया है.’ वह मोदी सरकार के तीन साल पूरे जाने के मौके पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने नये भारत की बुनियाद रखी है. इसलिए उन्होंने इसे निर्णय लेने में सक्षम और पारदर्शी शासन बताया. शाह ने कहा कि साल 2014 में भाजपा ने ‘पॉलिसी पैरालाइसिस’ से ग्रसित सरकार की जगह ली और लोगों को एक निर्णय लेने में सक्षम और पारदर्शी सरकार दी. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने जातिवादी, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म की. वैश्विक स्तर पर देश का आत्मविश्वास और गौरव बढाया.

विपक्ष की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि वे लोग सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह देश का विकास करने के लिए काम कर रही है. कश्मीर मुद्दे पर शाह ने कहा कि सरकार स्थिति की करीबी निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही नियंत्रण (स्थिति पर) स्थापित कर लेंगे और समाधान कर लेंगे.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel