[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बनेगी रणनीति, नक्सलियों को उसके मांद में घुसकर मारेंगे जवान, डोभाल संभालेंगे कमान

बनेगी रणनीति, नक्सलियों को उसके मांद में घुसकर मारेंगे जवान, डोभाल संभालेंगे कमान

0
बनेगी रणनीति, नक्सलियों को उसके मांद में घुसकर मारेंगे जवान, डोभाल संभालेंगे कमान

जगदलपुर : सुकमा स्थित बुरकापाल में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवानों की शहादत के बाद मोदी सरकार ने नक्सलियों को उनके घर में घुसकर जवाब देने का फैसला लिया है. मामले को लेकर 2 मई को राज्य के आला अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे.

नक्सलियों ने बतायी सुकमा हमले की वजह, कहा- लाल सलाम… जवानों के शवों के साथ हमने नहीं की बर्बरता

बस्तर संभाग के आइजी विवेकानंद सिन्हा ने जानकारी दी कि नक्सलियों के खिलाफ पलटवार और नयी रणनीति के लिए 2 मई को राजधानी रायपुर में आला अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है जिसमें विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद होंगे.

सुकमा नक्सली हमले में घायल पटना के कमांडो का बैग चलती ट्रेन में चोरी, पढ़ें… फिर कैसे पूरी की अपनी यात्रा

खबर है कि सरकार ने आरपार की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है. यही कारण है कि सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अजीत डोभाल को इसकी रणनीति बनाने को कहा गया है. बस्तर आइजी सिन्हा ने कहा, कि बस्तर में तैनात फोर्स को सड़क निर्माण से हटाकर नक्सल इलाकों में भेजा गया है. फोर्स अब रोड ओपनिंग का कार्य नहीं करेंगे. वे अब सीधे नक्सलियों से लोहा लेंगे. फोर्स लगातार अंदरूनी इलाकों में गश्त लगा रही है. ऑपरेशन क्लीन चलाकर अटैक की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है.

सुकमा में नक्सली हमला : शहीद जवानों को सीएम ने पांच-पांच लाख का मुआवजा देने का किया एलान

सिन्हा ने बताया कि वे फिलहाल बीजापुर में हैं. आंतरिक सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार भी बस्तर पहुंच गये हैं. डीजी नक्सल ऑपरेशन के साथ जिला मुख्यालयों में फोर्स के साथ बैठक लगातार चल रही है. नक्सलियों को उनके ही मांद में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel