नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं उससे लगे क्षेत्रों में हुए दंगों में लूट, आगजनी और बलात्कार के 567 मामले दर्ज किये गए, 1531 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप सिद्ध हुए, 581 लोगों की गिरफ्तारी हुई, 130 लोगों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया लेकिन करीब 800 अभियुक्तों को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
सूचना का अधिकार के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘इन दंगों में चल संपत्ति के नुकसान के 546 मामलों में से 542 मामलों में 2.14 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया और अचल सम्पत्ति के नुकसान के 63 मामलों में 64.12 लाख रुपये दिये गए. ” आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर, शामली एवं अन्य क्षेत्रों में साम्प्रदायिक दंगों में हुई लूट, आगजनी, बलात्कार के 567 मामले दर्ज किये गए थे. इन 567 मामलों में से अकेले मुजफ्फरनगर में ही 534 मामले, शामली में 27 मामले तथा बागपत, मेरठ और सहारनपुर में दो..दो मामले दर्ज किये गए.
