[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अखिलेश यादव को एक मौका और मिलना चाहिए : उद्धव ठाकरे

अखिलेश यादव को एक मौका और मिलना चाहिए : उद्धव ठाकरे

0
अखिलेश यादव को एक मौका और मिलना चाहिए : उद्धव ठाकरे

नयी दिल्ली : भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीना कितने इंच का है उससे कोई लेना देना नहीं है, लेकिन सीने में दिल होना चाहिए. उन्होंने केंद्र एवं महाराष्ट्र में अपने सहयोगी दल भाजपा पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया.

उद्धव ठाकरे ने साथ ही अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश में एक और मौका मिलना चाहिए. शिवसेना प्रमुख ने इंडिया टीवी चैनल से साक्षात्कार में कहा, ‘‘ अखिलेश की तारीफ क्यों न करुं, अखिलेश काम अच्छा कर रहे हो तो अखिलेश को एक मौका मिलना चाहिए.”

मोदी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सीने में दिल ही नहीं तो 56 इंच के सीने का मेरे लिए कोई मतलब नहीं. उन्होंने कहा कि सीना कितने इंच का है उससे कोई लेना देना नहीं है, लेकिन सीने में दिल होना चाहिए.

उद्धव ने कहा कि पिछले 25 साल से हमारा भाजपा से गठबंधन था. पूरी पीढ़ी बदल गई, एक समय था जब मेरे पिताजी के साथ अटलजी, आडवाणीजी, सुषमाजी जैसे नेता आते थे लेकिन अब उनके (भाजपा) के मंच पर गुंडे दिखाई देते हैं. शिवसेना प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘जो एक विचारधारा थी वो कहां गई? कॉमन सिविल कोड बनायेंगे, राम मंदिर बनायेंगे, पाकिस्तान को सबक सिखायेंगे, ये बात करते हैं लेकिन पाकिस्तान को कब सिखायेंगे? कितने पैसे बिहार को मिले? शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की बात करते हैं ..टेंडर कहां है ? झूठी बातें कब तक करेंगे?

शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘नरेन्द्र भाई के साथ अच्छा रिश्ता था. व्यक्तिगत रुप में कोई दुश्मन नहीं होता. लेकिन जब लगता है कि नीति देश को बर्बाद करेगी तो विरोध करते हैं. मुंबई के लोगों से पूछिए.. भाजपा और आपका रिश्ता क्या है ? मुंबई में जब भी कोई आपत्ति आती है तो हमारे शिव सैनिक दौरे पर जाते हैं. कोई भाजपा वाला जाता है क्या ?” उद्धव ने कहा कि मोदी जी कोई मेरे दुश्मन नहीं है, लेकिन जो सही है सही है जो गलत है वो गलत है.

महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन तोडने के बारे में उद्धव ने कहा कि ये फैसला वो भी तो ले सकते हैं.. मैं क्यों लूं. अगर मैं समर्थन नहीं करता तो वो सरकार कैसे बनाते. यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना साझा सरकार पूरे पांच साल चलेगी, उद्धव ने कहा, ‘‘ पता नहीं. ”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel