[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नौसेना को चाहिए 57 बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान, निकाला टेंडर

नौसेना को चाहिए 57 बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान, निकाला टेंडर

0
नौसेना को चाहिए 57 बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान, निकाला टेंडर

नयी दिल्ली : स्वदेश निर्मित ‘तेजस’ को काफी भारी बताते हुए खारिज करने के बाद नौसेना ने अपने विमान वाहक पोत के लिए 57 बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर सूचनाएं मंगायी हैं. ‘तेजस’ स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान है. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने पिछले महीने कहा था कि मौजूदा हल्का लडाकू विमान तेजस नौसेना के विमान वाहक पोत की जरुरत के अनुकूल नहीं है.

उन्होंने कहा था कि नौसेना इसके विकास का समर्थन करना जारी रखेगा लेकिन साथ साथ हम कहीं और से भी विमान मंगाएंगे, जो विमानवाहक पोत से उड़ान भर सके.

‘रिक्वेस्ट फॉर इनफॉरमेशन’ 17 जनवरी की तारीख का है. इसमें कहा गया है कि विमान दिन और रात में उड़ान भरने में सक्षम हों, हर मौसम वाले हों, कई भूमिकाएं निभा सकने वाले हों, हवा से सतह पर मार करने में सक्षम हो, हवा में ईंधन भरने में सक्षम हो आदि. कंपनियों को मई तक प्रतिक्रिया देने को कहा गया है.

हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि नौसेना एक इंजन वाला बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान चाहता है या दो इंजन वाला जो विमानवाहक पोत से उड़ान भरने में सक्षम हो. वहीं, सूत्रों ने बताया कि जिस भूमिका का जिक्र किया गया है उसके मुताबिक विमान मध्यम से भारी, दो इंजन वाले होंगे. फिलहाल, नौसेना 45 मिग 29 लड़ाकू विमानों को परिचालित कर रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel