[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीटर मुखर्जी ने जीवनी लिखने के लिए जेल में लैपटॉप मांगा

पीटर मुखर्जी ने जीवनी लिखने के लिए जेल में लैपटॉप मांगा

0
पीटर मुखर्जी ने जीवनी लिखने के लिए जेल में लैपटॉप मांगा

मुंबई : शीना बोरा हत्याकांड के मामले में पत्नी इंद्राणी के साथ गिरफ्तार किये गये पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने आज सीबीआई अदालत से आग्रह किया कि उन्हें जेल में लैपटॉप का इस्तेमाल करने दिया जाए ताकि वह अपनी जीवनी लिख सकें.

पीटर ने सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एच एस महाजन के समक्ष आवेदन दायर कर कहा, ‘‘मैं जीवनी लिखना चाहता हूं और इसके लिए मैं जेल में बिना इंटरनेट के अपना लैपटॉप चाहता हूं. ” हाथ से लिखे अपने आवेदन में पीटर ने कहा कि वह हाथ से लिखने में बहुत मुश्किल महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर अदालत की अनुमति मिल जाती है तो वह रोजाना लैपटॉप पर कुछ घंटे काम करेंगे और काम पूरा होने के बाद लैपटॉप जेल प्रशासन को सौंप देंगे.
पीटर ने कहा, ‘‘मैं 61 साल का हूं और कई बार मुझे मानसिक थकावट महसूस होती है और लैपटॉप से मुझे काम करने में बहुत मदद मिलेगी।” सीबीआई उनके इस आवेदन पर 14 दिसंबर को जवाब दाखिल कर सकती है. अदालत शीना बोरा हत्याकांड के मामले में आरोप तय करने को लेकर दलीलों की सुनवाई 19 दिसंबर को कर सकती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel