नयी दिल्ली : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया और अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं झुककर सरदार पटेल को उनकी जयंति के अवसर पर नमन करता हूं. हम उनके योगदान को हमेशा याद करेंगे. उन्होंने देश को आगे बढाने के लिए काफी कुछ किया.
आज सरदार पटेल की जयंति के उपलक्ष में देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
सरदार पटेल की जयंति को केंद्र सरकार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है. इस दिवस को सरकार 31 अक्टूबर से लेकर एक सप्ताह तक मनाएगी.
आज सुबह पीएम मोदी दिल्ली के पटेल चौक पहुंचे और सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. पटेल को श्रद्धांजलि देने गृहमंत्री राजनाथ सिंह , वैंकया नायडु और दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग भी पीएम मोदी के साथ पहुंचे थे.
I bow to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary. We recall his rich contribution to India.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2016
