[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान के सैनिकों ने चार बार संघर्ष विराम तोड़ा, पांच घायल

पाकिस्तान के सैनिकों ने चार बार संघर्ष विराम तोड़ा, पांच घायल

0
पाकिस्तान के सैनिकों ने चार बार संघर्ष विराम तोड़ा, पांच घायल

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय सेना की चौकियों एवं रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी मोर्टार दागे और गोलीबारी की. इसमें पांच आम नागरिक घायल हो गये और कई दुकानें जल गयीं.खबरों के अनुसार भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की एक चौकी ट्विवेन-1 तबाह हो गयी. अधिकारियों ने कहा कि एलओसी पर अनेक इलाकों में गोलीबारी और गोलाबारी जारी है.

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, कृष्णगटी, मंडी और सब्जियां सेक्टरों में गोले दागे. रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मंडी और सब्जियां सेक्टरों में आज दोपहर पौने दो बजे से अकारण गोलीबारी की।’ उन्होंने बताया कि उन लोगों ने 120 एमएम, 80 एमएम के मोर्टार बम दागे और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की। प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.
कर्नल मेहता ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार बम दागकर (शाहपुर में) संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर से हो रही गोलीबारी का माकूल और करारा जवाब दिया गया और संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब पौने 11 बजे शुरु हुई और अब भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रात के करीब एक बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णगटी सेक्टर में कुछ समय के लिये गोलीबारी की थी.
अधिकारियों के मुताबिक गोलेबारी में शाहपुर करनी और सौजियां सेक्टरों में पांच लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घायलों की पहचान शाहपुर की रफीला बी (18) और गुलाम मोहम्मद, कस्बा की शाह बेगम (35), गंगरियां की हफीजा अख्तर (17) और 10 साल की उस्मा के रुप में की गयी है.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक मोर्टार बम सौजियां में गंगरियां स्थित सुरक्षा बल के शिविर पर गिरा और तेल के कंटेनरों से टकराया जिससे आग लग गयी.उन्होंने कहा कि आग में कई दुकानें खाक हो गयीं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel