[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत में दाखिल होने के फिराक में दो पाकिस्तानी बोट

भारत में दाखिल होने के फिराक में दो पाकिस्तानी बोट

0
भारत में दाखिल होने के फिराक में दो पाकिस्तानी बोट

नयी दिल्ली : एलओसी पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और भारत पर हमले करने का कोई तरीका नहीं छोड़ना चाहता है. यहीं कारण है कि सीमा से लगे भारत के सभी राज्य हाई अलर्ट पर हैं. इस बीच मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) ने गुजरात सहित सभी सीमावर्ती राज्यों को चेतावनी जारी की है और दो पाकिस्तानी नाव के संबंध में जानकारी दी है.

एमएसी ने कहा है कि पाकिस्तान के कराची से निकली दो संदिग्ध नाव गुजरात या महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहे हैं. एमएसी के इंटेलिजेंस इनपुट में नाव की लंबाई-चौड़ाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है, साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि इनमें से एक नाव में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है जबकि दूसरी नाव बिलकुल सही सलामत है.

उच्च अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कोस्ट गार्ड पहले से सतर्क है और इसी का नतीजा है कि रविवार सुबह गुजरात तट के निकट एक पाकिस्तानी नौका को पकडा गया. इस पर नौ लोग सवार थे. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए वक्तव्य के मुताबिक तटरक्षक बल के जहाज समुद्र पावक ने गश्त के दौरान इस नौका को गुजरात तट के निकट सुबह दस बजकर पंद्रह मिनट पर पकड़ा. इस पर नौ लोग सवार थे जिनसे पूछताछ की जा रही है.

प्राथमिक जानकारी के आधार पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस नौका पर सवार लोग पाकिस्तानी मछुआरे हैं. भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक किया था जिसके बाद से पडोसी देश से लगने वाली मैदानी और समुद्री सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

इससे पहले शुक्रवार को, तटरक्षक बल ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित हमलों के मद्देनजर गुजरात तट से लगने वाले संवेदनशील इलाकों को खाली करवा लिया गया है और निगरानी बढा दी गई है. तटरक्षक बल ने मछुआरों और अन्य लोगों को अधिक सतर्कता बरतने और समुद्र या तट से निकट के इलाकों में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि की खबर देने को कहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel