[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National AMU : उरी हमले को लेकर FB पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला छात्र निष्कासित

AMU : उरी हमले को लेकर FB पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला छात्र निष्कासित

0
AMU : उरी हमले को लेकर FB पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला छात्र निष्कासित

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति जमीरद्दीन शाह ने जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में ‘फेसबुक’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कश्मीरी मूल के एक छात्र को आज एएमयू से निष्कासित कर दिया.एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि कुलपति ने उरी में सेना के बेस पर आतंकवादियों के हमले में 17 जवानों के शहीद होने के बाद इस मामले में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने की शिकायत की व्यक्तिगत स्तर पर जांच की और मुदस्सर यूसुफ नामक छात्र को दोषी मानते हुए उसे विश्वविद्यालय से निकाल दिया.

शाह ने कहा कि वह एएमयू में राष्ट्र विरोधी भावनाओं को हवा देने वाली किसी भी हरकत को बरदाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का रहने वाला यूसुफ एएमयू में कार्बनिक रसायन शास्त्र से परास्नातक की पढाई कर रहा था. बताया जाता है कि यूसुफ ने कल कुलपति से मुलाकात करके यह कहते हुए माफी मांगी थी कि उसने भावनाओं में बहकर वह टिप्पणी कर दी थी, लेकिन शाह ने उसकी हरकत को अक्षम्य मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की. उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने आज सुबह कुलपति को खत लिखकर दोषी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel