नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भारी बारिश के कारण जल जमाव हो गया. इस जल जमाव के कारण गड़गांव और दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया. एनसीआर में सुबह से भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में नाले का पानी भर गया है. गुड़गांव के हिरो होंडा चौक , सोहना रोड समेत कई इलाकों में ट्रैफिक जाम है. दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में भी सड़कों पर पानी भरा है.
Delhi: Traffic snarls in several parts of the city following heavy rainfall (Visuals from ITO) pic.twitter.com/VbfJ6fsGoo
— ANI (@ANI) August 29, 2016
ध्यान रहे कि बीते 28 जुलाई को दिल्ली और गुड़गांव के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लगा था. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में गुरुवार की शाम 6 बजे से ही कई किलोमीटर लंबा जाम लगा था. जल जमाव के कारण जाम 24 घंटे से ज्यादा देर तक लगा रहा था. लोग गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने घर की तरफ निकल गये थे. हालात इतने खराब हो गये थे कि एहतियातन धारा 144 लागू है. पुलिस ने दिल्ली के लोगों से गुड़गांव की तरफ नहीं आने की अपील की थी. एक बार फिर बारिश के कारण ट्रैफिक जाम लगा है.
