[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

0
J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर: कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज सुबह से मुठभेड जारी है. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां से 35 किलोमीटर दूर तंगमार्ग के कांचीपुर गांव में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि दोनों ओर से सुबह साढे छह बजे गोलीबारी शुरू हुई. खबर है कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.इस अभियान में एक सुरक्षाबल के शहीद होने की भी खबर है.

इससे पहले गुरुवार को सेना ने कश्मीर के नौगाम में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के हौसले पस्त करते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया. सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे. गुरुवार को इस संबंध में सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घनी झाड़ियों के बीच आतंकी अभी भी छुपे हैं जहां मुठभेड़ अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि यहां तैनात जवानों ने 5-6 घुसपैठियों को देखा है जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन जारी है.

अधिकारी ने बताया कि 35 राष्ट्रीय राइफलस के जवानों ने गुरुवार सुबह नौगाम क्षेत्र में टूट मारी गली के निकट पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5-6 आतंकवादियों को रोकने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि अब तक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं. रक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel