[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National VIDEO: मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापामारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

VIDEO: मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापामारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

0
VIDEO: मुंबई में चार अवैध डांस बारों पर छापामारी, 62 महिलाएं छुड़ाई गईं, 80 गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति के चलाये जा रहे चार डांस बारों पर छापामारी की है और वहां से 62 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि 80 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आज बताया कि पुलिस के सोशल सर्विस ब्रांच (एसएसबी) ने दक्षिण मुंबई के दो, पश्चिमी उपनगर अंधेरी में एक और पूर्वी उपनगर के घाटकोपर में एक बार में छापामारी की.

कल शाम शुरु किया गया छापामारी अभियान आज तडके तक जारी था. इस छापेमारी के बाद कुछ ग्राहकों और बार के कर्मियों सहित 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें आज एक अदालत में पेश किया जाएगा जहां से पुलिस उनके रिमांड की मांग करेगी. चार बारों से मुक्त करायी गयी महिलाओं को बाद में छोड दिया गया.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग के एक बार से पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया और 12 महिलाओं को मुक्त कराया जबकि अंधेरी में एक अन्य बार से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 17 महिलाओं को रिहा कराया गया.

घाटकोपर के बार में छापेमारी के दौरान एसएसबी के जवानों ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 27 महिलाओं को मुक्त कराया. पुलिस ने बताया कि इसके अलावा नागपाडा पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त कार्रवाई में कल देर रात दक्षिण मुंबई के एक बार से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह महिलाओं को मुक्त कराया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel