[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बच्चे की मौत पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, अनुशासनहीन था बच्चा

बच्चे की मौत पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, अनुशासनहीन था बच्चा

0
बच्चे की मौत पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, अनुशासनहीन था बच्चा

नयी दिल्ली : दिल्ली के एक निजी स्कूल के परिसर में छह साल के बच्चे की मौत को लेकर बढते गुस्से के बीच स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को उसकी डायरी का हवाला देते हुए अनुशासनहीन बताया है. इस मामले में आज पुलिस स्कूल स्टाफ के द्वारा दिए गए बयान और डॉक्टर के बयान के बीच मिलान करेगी जिससे यह साफ हो जाएगा कि बच्चे की मौत के पीछे कहीं लापरवाह स्कूल प्रबंधन तो नहीं.

इधर प्रदेश सरकार ने शहर के सभी स्कूलों को अपने यहां मौजूद सुरक्षा इंतजाम के संबंध में एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है वहीं बच्चे के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा का छात्र दिव्यांश ककरोरा स्कूल में बनी पानी की टंकी में शनिवार को मृत पाया गया था. इस मामले में पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या साबू और कुछ शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की.

मामले में कुछ गडबड होने का आरोप लगाते हुए दिव्यांश के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है. बच्चे का अंतिम संस्कार आज उसके अभिभावकों के मूल निवास स्थान राजस्थान के दौसा में किया गया. बच्चे के अंतिम संस्कार में मौजूद एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘हम मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं.” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की मौत डूबने से हुई है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी किसी गडबडी से इनकार नहीं किया जा सकता. वसंत कुंज उत्तर थाने में पुलिस ने कल ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही के कारण मौत) के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. सभी लोगों द्वारा दिल्ली स्कूल पदाधिकारियों की आलोचना किए जाने के बाद, दिल्ली सरकार ने आज बैठक की जिसमें स्कूलों में सुरक्षा इंतजाम संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

अधिकारियों ने बताया उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फैसला किया गया कि सभी स्कूल एक महीने के भीतर अपने स्कूल परिसर में सुरक्षा इंतजाम संबंधी रिपोर्ट सरकार को देंगे. सरकार ने स्कूलों में इंतजाम के निरीक्षण हेतु कार्यबल गठित करने का निर्णय भी लिया. दिल्ली सरकार ने दिव्यांश की मौत के मामले में कल मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. शिक्षा विभाग का भी कामकाज देख रहे सिसोदिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुडे मुद्दों पर स्कूलों का अकड भरा और असंवेदनशील व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमने सभी स्कूलों सरकारी, एमसीडी या निजी, के प्रधानाध्यापकों से प्राथमिक निरीक्षण करने और हमें रिपोर्ट देने को कहा है.” उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद हम उसके आधार पर निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अगले एक महीने में हम एसडीएम, अग्निशमन विभाग, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जलबोर्ड, शिक्षा विभाग और एमसीडी द्वारा सभी 3500 स्कूलों का निरीक्षण कराएंगे.” उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा गंभीर मुद्दा है और वह खुद स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बच्चे की मौत ने सभी को ‘‘तोड” दिया है और सरकारी कर्मचारी सभी स्कूलों के भवनों का निरीक्षण करेंगे ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो. पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक किसी प्रकार की गडबडी से इनकार नहीं किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel