[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जिसे पीएम मोदी ने मां भारती का लाल बताया उसका संबंध भाजपा महासचिव ने आतंकियों से जोड़ा

जिसे पीएम मोदी ने मां भारती का लाल बताया उसका संबंध भाजपा महासचिव ने आतंकियों से जोड़ा

0
जिसे पीएम मोदी ने मां भारती का लाल बताया उसका संबंध भाजपा महासचिव ने आतंकियों से जोड़ा

हैदराबाद : दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या के मुद्दे पर रातनीति तेज हो गयी है. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में विवादास्पद बयान दे दिया है जिससे पार्टी कि मुश्‍किलें बढ सकती हैं. कैलाश ने रोहित का संबंध आतंकियों से जोड़ते हुए कहा कि जो छात्र आतंकी के लिए नमाज पढ़ चुका हो और बीफ पार्टी करने की बात करता हो वो इतना कमजोर तो नहीं ही हो सकता कि आत्महत्या कर ले. उन्होंने रोहित की खुदकुशी की जांच कराने की मांग है ताकि साजिश करने वाले सामने आयें. आपको बता दें कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहित को मां भारती का लाल बताते हुए कहा था कि उनकी मां पर क्या गुजरती होगी जिसने अपना बेटा खो दिया. रोहित मामले पर बोतले हुए मोदी भावुक हो गए थे मोदी लेकिन अब उन्हीं की पार्टी के नेता के बोल भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

इधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में खुदकुशी करने वाला छात्र रोहित के दलित होने से इनकार किया है. सुषमा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने रोहित को दलित बताकर उसकी खुदकुशी को जातीय रंग दे रहे हैं. रोहित की मां ने भी कहा था कि वो दलित हैं और उनके पति यानि रोहित के पिता अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं.

उधर, आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़े होते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि वे ऊपर से एक विचार थोप कर छात्रों की भावना को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं. महात्मा गांधी की हत्या और रोहित की खुदकुशी की तुलना करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, यहां बिल्कुल वही हुआ है, जो गांधी के साथ किया गया है.

उन्होंने कहा, गांधीजी की हत्या उन्हीं ताकतों ने की जिन्होंने उनको वह सच बोलने नहीं दिया जो वह बोलना चाहते थे. यही चीज रोहित वेमुला के साथ हुई है. वे लोग नहीं चाहते थे कि वह उस सच को बोले जो उसने संस्थान में देखा था. इस घटना के सिर्फ किसी एक व्यक्ति या समुदाय से नहीं जुड़े होने की बात पर जोर देते हुए राहुल ने कहा, आप एक दिन पायेंगे कि जिन लोगों ने रोहित को कुचला है वे ही स्वतंत्रता व प्रगति के आपके रास्ते को रोकेंगे. शुक्रवार की आधी रात को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आंदोलनरत छात्रों के साथ लगभग दो घंटे बिताये और फिर उन्होंने करीब 2000 छात्रों के साथ दलित शोधार्थी रोहित के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित मोमबत्ती रैली में भी भाग लिया. राहुल शुक्रवार की रात 12 बजकर 10 मिनट पर यहां पहुंचे. उन्होंने रोहित की तस्वीर के आगे मोमबत्तियां जलायीं और आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत की.

अंतरिम वीसी विपिन श्रीवास्तव भी छुट्टी पर

शुक्रवार को घटनाक्रम में एक नाटकीय मोड़ उस समय देखने को मिला, जब एचसीयू के अंतरिम कुलपति के रूप में प्रभार संभालनेवाले डॉ विपिन श्रीवास्तव 29 जनवरी की दोपहर से रोहित की मौत के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते छुट्टी पर चले गये. अगले आदेशों तक अगले वरिष्ठतम प्रोफेसर डॉ एम परियासामी कुलपति के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. प्रभारी कुलपति एम पेरियासामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परिसर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करना है. उन्होंने कहा, (आंदोलनकारी छात्रों की) जो भी मांग है, उनकी ज्यादातर मांगें जो भी हम बिना किसी समस्या के स्वीकार कर सकते हैं, हम स्वीकार करेंगे. रोहित के परिवार के एक सदस्य के लिए रोजगार की छात्रों की मांग पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और राज्य सरकार से भी सहायता लेने की कोशिश करेगा. उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश सरकार ने इस संबंध में कुछ मदद की पेशकश की है.

कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही : वेंकैया नायडू

दिल्ली में तीन केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी आत्महत्या के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है तथा उन्होंने छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर राहुल पर भी निशाना साधा. संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में यूपीए सरकार के समय दलित छात्रों की खुदकुशी के नौ मामले सामने आये, लेकिन राहुल ने वहां जाने की परवाह नहीं की और वह विपक्षी दलों से यह कहते रहे कि न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का इंतजार करिये. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है. नितिन गडकरी ने कहा, ‘हैदराबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नजदीक है. सभी छात्र व्यस्त हैं. सरकार इस मामले में न्यायिक आयोग की घोषणा कर रही है. वहां शांति बहाल हो गयी है. ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने हुए कहा, जो पार्टी लोकसभा में 206 से घट कर 44 तक पहुंच गयी वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है.

बोले राहुल

रोहित के साथ वही हुआ, जो गांधीजी के साथ हुआ था

संघ और मोदी छात्रों के विचार को कुचल रहे

भाजपा नहीं चाहती थी िक रोहित ने जो देखा उसे बोले

भाजपा ने कहा

कांग्रेस कर रही शवों की राजनीति

यूपीए के शासन में नौ दलित छात्रों ने की थी आत्महत्या, उस समय राहुल कहां थे

छात्रों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel