[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National फोटो सेशन के लिए पठानकोट गए प्रधानमंत्री : कांग्रेस

फोटो सेशन के लिए पठानकोट गए प्रधानमंत्री : कांग्रेस

0
फोटो सेशन के लिए पठानकोट गए प्रधानमंत्री : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आतंकवादी हमले के एक हफ्ते बाद पठानकोट वायु सेना ठिकाने का दौरा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी वहां फोटो सेशन के लिए गए थे. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से लडने के मामले में मोदी सरकार की विफलता दर्शाने वाले पठानकोट आतंकवादी हमले के आठ दिन बाद प्रधानमंत्री की विलंब से हुई यह यात्रा महज फोटो खिंचवाने के अवसर में तब्दील हुई है.

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘समय की मांग पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना, आंतरिक सुरक्षा की विस्तार से समीक्षा करने और सुरक्षा चूकों के लिए जिम्मेदारी तय करने की है. हम उम्मीद करते हैं कि मोदीजी देश को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर की जा रही कार्रवाई के बारे में सूचित करेंगे.” पार्टी के ट्विटर हैंडल पर एक फोटो ट्वीट में कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पूरे उत्साह के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हैं लेकिन पठानकोट का खयाल उन्हें आठ दिन बाद आता है.

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विमान को मोड लिया लेकिन पठानकोट पहुंचने में उन्हें आठ दिन लगे।” मोदी सरकार पर हमला करने के लिए नया नारा गढते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘‘आतंक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है. क्या मोदी सरकार इस तरह से चलेगी (करते नहीं आतंक पे वार, क्या ऐसे ही चलेगी मोदी सरकार). पार्टी पठानकोट हमले के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के नारे का हवाला देते हुए मोदी सरकार को निशाना बना रही है. उसमें कहा गया था, ‘‘बहुत हुआ सीमा पर वार, अबकी बार मोदी सरकार.”

प्रधानमंत्री ने आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए आज रणनीतिक पठानकोट वायु सेना ठिकाने का आज दौरा किया. चार दिन तक चली मुठभेड के बाद सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुडे छह पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड में सात भारतीय सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel