[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तर भारतीयों पर रिजीजू की टिप्पणियों की केजरीवाल ने की निंदा

उत्तर भारतीयों पर रिजीजू की टिप्पणियों की केजरीवाल ने की निंदा

0
उत्तर भारतीयों पर रिजीजू की टिप्पणियों की केजरीवाल ने की निंदा

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू की उस टिप्पणी की आलोचना की है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि उत्तर भारतीयों को नियम तोडने में मजा आता है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें भारतीयों को बांटने की जरुरत नहीं है और इस तरह की राजनीति को सुधारे जाने की जरुरत है. केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘रिजीजू जी, कृपया भारतीयों को उत्तर और दक्षिण भारतीयों, हिंदुओं और मुस्लिमों में मत बांटिए. सभी भारतीय अच्छे हैं. यह राजनीति है, जिसमें हमें सुधार करने की जरुरत है.’ केंद्रीय राज्य मंत्री रिजीजू ने कल कहा था कि वह दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल द्वारा पहले कभी दिये गये इस बयान से सहमत हैं कि उत्तर भारतीयों को नियम तोडने में ‘गर्व और आनंद का अनुभव’ होता है.

रिजीजू ने पुलिस से जुडे मामलों पर एक थिंकटैंक के उद्घाटन समारोह से इतर कहा था, ‘मैं कुछ साल पहले दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल द्वारा दिये गये इस बयान का गवाह बना था. उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत के लोगों को नियम तोडने में मजा आता है और शाम तक उन्हें माफी मांगने के लिए विवश होना पडा था.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरा मानना है कि जो उन्‍होंने कहा, वह सही था.’ हालांकि रिजीजू ने पूर्व उपराज्यपाल का नाम तो नहीं लिया लेकिन रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि ये टिप्पणियां दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने की थीं. उन्होंने फरवरी 2008 में कहा था, ‘विशेषकर उत्तर और पश्चिम भारत के लोग कानून के उल्लंघन में और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की डींग हांकने में सम्मान का अनुभव करते हैं.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel