[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अमित शाह को हार्दिक पटेल की खुली चुनौती

अमित शाह को हार्दिक पटेल की खुली चुनौती

0
अमित शाह को हार्दिक पटेल की खुली चुनौती

अहमदाबाद : पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल अपनी मांग को लेकर लड़ाई जारी रखेंगे. इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण श्रेणी में पटेल समुदाय को शामिल करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में किसी के दखल को बर्दास्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी इससे परे रहना चाहिए.

शाह को हार्दिक ने एक खुला संदेश देते हुए कहा कि आंदोलन केवल इस कारण से नहीं रोका जाएगा क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ऐसा चाहते हैं. हार्दिक ने सोशल मीडिया पर डाले गए संदेश में कहा कि मैं अमित शाह से इस मामले से दूर रहने का आग्रह करता हूं.

हार्दिक ने लिखा कि हम केवल इस वजह से नहीं रूक जाएंगे कि भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ऐसा चाहते हैं. इस आंदोलन को पूरा देश व्यापी बनाया जाएगा. जब तक मैं जिंदा हूं, यह आंदोलन नहीं रूकेगा. यदि अमित शाह चाहते हैं कि आंदोलन कुचल दिया जाए तो फिर आपको मेरी जान लेनी होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel