[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी के ‘मन की बात” को चुनाव आयोग की हरी झंडी

मोदी के ‘मन की बात” को चुनाव आयोग की हरी झंडी

0
मोदी के ‘मन की बात” को चुनाव आयोग की हरी झंडी

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज हरी झंडी दिखा दी. हालांकि, आयोग ने यह भी कहा कि ‘‘मन की बात’ में ऐसा कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए जिसे वोटरों को दिया जा रहा लालच समझा जाए या बिहार विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर पडे.

गौरतलब है कि बिहार में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 15 सितंबर को इस मुद्दे पर मांगे गए स्पष्टीकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह आदेश जारी किया. आयोग ने कहा कि आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के जरिए इस कार्यक्रम के प्रसारण से पहले इसके प्रचार पर उसे कोई ऐतराज नहीं है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विशेष सचिव जे एस माथुर को संबोधित आदेश में चुनाव आयोग के प्रधान सचिव के. अजय कुमार ने कहा, ‘‘…..आयोग को 20 सितंबर 2015 को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण और आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के जरिए इसके प्रसारण से पहले किए जाने वाले प्रचार पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इसमें ऐसा कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए जिसे वोटरों को दिया जा रहा लालच समझा जाए या चुनाव का सामना करने जा रहे राज्य बिहार पर इसका कोई प्रभाव पडे, जहां नौ सितंबर से 12 नवंबर 2015 तक आदर्श आचार संहिता लागू है.’ लिहाजा, आयोग ने भाजपा विरोधी महागठबंधन की इस मांग को खारिज कर दिया कि बिहार में चुनाव संपन्न होने तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel