नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर आज शोक जताया. उपराष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, इस शोक पर राष्ट्रपति को संवेदना प्रकट करने में उप राष्ट्रपति राष्ट्र के साथ शामिल हैं.
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर संदेश में कहा, श्रीमती शुभ्रा मुखर्जी के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं. दुख की इस घडी में राष्ट्रपतिजी और उनके परिवार को मेरी संवेदनायें. उन्होंने कहा कि शुभ्रा मुखर्जी कला, संस्कृति और संगीत के प्रेमी के रुप में याद रखी जाएंगी. उनकी गरमजोशी उन्हें मिलने वाले का प्यारा बना देता था. शुभ्रा कुछ समय से बीमार थीं. आज सुबह उनका निधन हो गया. वह 74 साल की थी.
