[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तिहाड के अंदर से भी काम करने के लिए तैयार हैं ”आप” के सभी 67 विधायक : केजरीवाल

तिहाड के अंदर से भी काम करने के लिए तैयार हैं ”आप” के सभी 67 विधायक : केजरीवाल

0
तिहाड के अंदर से भी काम करने के लिए तैयार हैं ”आप” के सभी 67 विधायक : केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आप सरकार के विकास कार्यो को बाधित करने का आरोप लगाया और विभिन्न मामलों में आप के तीन विधायकों की गिरफ्तारी की ओर संकेत करते हुए व्यंग्य किया कि पार्टी के सभी 67 विधायक तिहाड जेल के भीतर से काम करने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा, पिछले छह महीने में उन्होंने हमारे तीन विधायकों को गिरफ्तार किया है. लेकिन हमारे पास 64 और विधायक हैं और इस गति से वह दस साल में भी हम सभी को गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे. दिल्ली पुलिस हमारे विधायकों के पीछे पडी है, उसके पास लोगों की सुरक्षा के लिए समय नहीं है. मैंने उनसे कहा है कि हम सभी आत्मसमर्पण कर देते हैं और तिहाड से काम करेंगे.

पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक रुप से प्रधानमंत्री पर लगातार हमला कर रहे केजरीवाल ने बुराडी अस्पताल में सुविधायें बढाने के लिए की शुरुआत संबन्धी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. योजना के तहत अस्पताल की क्षमता 200 से बढाकर 800 बिस्तर की जाएगी. दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) के अधिकार को लेकर जारी विवाद की ओर इशारा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों का इस्तेमाल कर गत आठ जून को इसपर कब्जा कर लिया है.

केजरीवाल ने कहा, भाजपा जिसे आपने तीन सीटें दीं, बदला ले रही है. वह हर दिन 24 घंटे सोच रहे हैं कि हमारा काम कैसे रोका जाए. भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लडाई के तहत हमने 8 जून तक 50 से अधिक अधिकारियों को गिरफ्तार किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन उस दिन मोदी ने अर्द्धसैनिक बलों को भेजकर हमारे एसीबी पर कब्जा कर लिया. पिछले दो महीने में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. या तो हमें काम करने दीजिए या आप काम कीजिए. हमसे एसीबी ले लीजिए लेकिन कुछ कीजिये मोदीजी. केजरीवाल ने साथ ही आप के नारे को उद्धृत करते हुए कहा, वह अपनी आदत के अनुसार हमें परेशान करते रहे जबकि हम (आप) काम करते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel