जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान अपने नापाक इरादे से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग में आज सेना के काफिले में आतंकी हमला के बाद पुंछ में दोपहर दो बजे से लगातार गोलीबारी हो रही है. पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.
गोलीबारी में अभी तक एक नागरीक के घायल होने की खबर आ रही है. खबर लिखे जाने तक सीमा पर गोलीबारी जारी थी. पाकिस्तान की ओर से रोजाना गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. जम्मू में आज हुए आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गये, जबकी दो आतंकियों को मार गिराया गया. वहीं एक जिंदा आतंकी उस्मान को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.
