[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने लगाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप कहा, हार का बदला ले रहे हैं मोदी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने लगाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप कहा, हार का बदला ले रहे हैं मोदी

0
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने लगाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप कहा, हार का बदला ले रहे हैं मोदी

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने केंद्र पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली की एसीबी को कमजोर करने पर आमदा है.

दिल्ली में नरेंद्र मोदी का हार का सामना करना पड़ा और केंद्र इसका बदला लेना चाहता है. यहां सरकार भ्रष्टाचार के नियंत्रण पर काम करने की कोशिश कर रही है तो उसे कमजोर करने की कोशिश हो रही है. महिला सुरक्षा पर सरकार फैसले ले रही है तो उसे रोकने की कोशिश की जा रही है. हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के वादे पर सत्ता में आयी है और हम उस दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन एसीबी का नियंत्रण हमसे लेने की कोशिश की जा रही है.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि परसो एसडीएम ने डीडीए के दो कर्मचारियों को घूसे लेते हुए पकड़ा. एसडीएम ने जब इस मामले को लेकर थाने में संपर्क किया तो उन्होंने कह दिया कि हम इस तरह के मामले नहीं लेते. एसडीएम फिर उन्हें लेकर एसीबी गये तो वहां ड्यूटी पर तैनात अफसर ने कहा कि यह मेरे बस का नहीं है इसे मेरे से ऊपर के ओहदे वाले ही ले सकते है.
दिन भर एसडीएम घूमते रहे लेकिन उनकी सुनवायी नहीं हुई. उन्होंने जान पर खेलकर उन्हें पकड़ा था. किसी को घूस लेते हुए पकड़ लेना आसान नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने कहा, हम दिल्ली में भ्रष्टाचार का गुजरात मॉडल लागू होने नहीं देंगे. इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने दिल्ली महिला आयोग की नियुक्ति पर भी जवाब देते हुए कहा, उपराज्यपाल को दिल्ली महिला अघ्यक्ष की नियुक्ति की फाइल भेज दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel