[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हेमा मालिनी के ”मर्सिडीज” की रफ्तार थी 150 किमी/घंटा, अस्पताल पहुंचने पर चल रही थी बच्ची की सांस

हेमा मालिनी के ”मर्सिडीज” की रफ्तार थी 150 किमी/घंटा, अस्पताल पहुंचने पर चल रही थी बच्ची की सांस

0
हेमा मालिनी के ”मर्सिडीज” की रफ्तार थी 150 किमी/घंटा, अस्पताल पहुंचने पर चल रही थी बच्ची की सांस

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की कार (मर्सिडीज) ने गुरूवार देर रात एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी जिससे एक बच्ची की मौत हो गई हालांकि इस दुर्घटना में हेमा मालिनी को भी चोट आई जिसके बाद उन्हें चार टांके लगाने पड़े. टीवी रिपोर्ट के अनुसार जिस वक्त ऑल्टो कार में बैठी बच्ची को अस्पताल लाया गया उसकी सांस चल रही थी. यदि उसे समय से अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बचायी जा सकती थी. बताया जा रहा है कि दुघर्टना के बाद हेमा मालिनी ने ऑल्टो में सवार घायल लोगों की सुध तक नहीं ली और अपने कार में बैठकर जयपुर रवाना हो गयीं.

क्या कहा घायलों ने

अस्पताल में भर्ती घालयों से एक टीवी चैनल ने बात की जिसमें घायलों की अवस्था गंभीर दिखी. घायल शिखा ने बताया कि जिस बच्ची की मौत हुई है वह मेरे गोद में बैठी थी. वहीं दूसरी घायल महिला ने बताया कि वह कार में पीछे की सीट पर बैठी थी. उसने बताया कि कार के टक्कर के बाद वह अचेत हो गई.

150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही थी हेमा की कार

इधर घायल मरीजों के एक परिजन ने कहा कि गलती हेमा मालिनी के ड्राईवर की है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हेमा मालिनी की कार 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही थी. परिजन ने कहा यदि उनकी गाड़ी 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में होती तो शायद किसी की जान नहीं जाती.

क्या कहा हेमा मालिनी के ड्राइवर ने

हेमा मालिनी के ड्राइवर ने बताया कि ऑल्टो कार की रफ्तार काफी तेज थी. ऑल्टो ने मोड़ते वक्त इंडिकेटर भी नहीं जलाया था. उसने कहा मेरी ओर से दुर्घटना को रोकने के लिए काफी प्रयास किया गया. मैंने ब्रेक भी लिया जिसके निशान सड़क पर बन गये. आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने जयपुर के अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना इलाज करा रहे ड्राईवर महेश ठाकुर को पुलिस अपने साथ दौसा ले गयी है. उल्लेखनीय है कि कि गुरूवार रात को दौसा में हुए हादसे में एक बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस ने हेमा मालिनी की कार के ड्राईवर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से कार चलाने का केस दर्ज किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel