[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National यमन में विद्रोहियों के हमले में 31 लोगों की मौत

यमन में विद्रोहियों के हमले में 31 लोगों की मौत

0
यमन में विद्रोहियों के हमले में 31 लोगों की मौत

अदन : यमन के दूसरे सबसे बडे शहर अदन के एक आवासीय जिले में विद्रोहियों की गोलाबारी में आज 30 से अधिक नागरिक मारे गए. वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त देश में उच्चतम स्तर की मानवीय आपात स्थिति घोषित कर दी है. इस बीच, मध्य शहर ताएज में सरकार समर्थक बलों ने भागे हुए 1200 कैदियों की तलाश में अभियान छेड़ दिया.

अदन और ताएज दोनों शहरों ने भारी लडाई देखी है. निर्वासित राष्ट्रपति अब्देरआब्दो मंसूर हदी के वफादार बल सउदी अरब के हवाई अभियान की मदद से शिया हुती विद्रोहियों को खदेडने के लिए लड़ रहे हैं. वफादार बलों के प्रवक्ता अली अल अहमदी ने बताया कि हुती और इसके सहयोगियों ने वफादारों के कब्जे वाले अदन के अल मंसूरा जिले में 15 कातीउशा रॉकेट दागे. शहर के स्वास्थ्य प्रमुख अल खादेर लसवार ने कहा कि कम से कम 31 लोग मारे गए हैं जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. रॉकेट हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel