[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गये छतीसगढ़ कांग्रेस के दो नेता

राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गये छतीसगढ़ कांग्रेस के दो नेता

0
राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गये छतीसगढ़ कांग्रेस के दो नेता

कोरबा : छत्तीसगढ के दो दिवसीय प्रवास पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने ही आज राज्य में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी. राहुल के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच कहासुनी हो गई. कोबरा जिले के कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जब राहुल गांधी मदनपुर गांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल के माध्यम से उनसे बात कर रहे थे तब रायपुर निवासी पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले आलोक शुक्ला मंच का संचालन कर रहे थे.

इस दौरान जोगी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण अपनी बात रखें, अन्य क्षेत्रों से आए लोग नहीं. इस बात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और जोगी के मध्य कहासुनी हो गयी. हालांकि बाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने उन्हे शांत कराया.
कांग्रेस नेता ने बताया कि इससे पहले मंच पर बैठने के दौरान अजीत जोगी राहुल गांधी की कुर्सी के करीब जाकर बैठ गए. बाद में राहुल गांधी ने अपनी कुर्सी खिसकायी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के लिए जगह बनाई तब बघेल की कुर्सी वहां लगाई गयी और बघेल वहां बैठे. वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को सुरक्षा कर्मियों ने मंच पर चढने से रोक दिया, जिससे अजीत जोगी और मरवाही के विधायक अमित जोगी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच विवाद उत्पन्न हो.
लेकिन वहां उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बीच बचाव किया और अजीत जोगी को मंच पर लेकर गये.
मदनपुर में आयोजित चौपाल में कोल ब्लॉक से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों से समस्याएं सुनने के बाद गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की हाथों बिक चुकी है. दिल्ली में बिना पूछे जब जमीन नहीं ली जा रही तो छत्तीसगढ में ऐसा क्यों? उनका कहना है कि वर्तमान केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का हम विरोध करते हैं और आगे भी विरोध करते रहेंगे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel