[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बीएस-एमएम डय़ुअल डिग्री में लें दाखिला

बीएस-एमएम डय़ुअल डिग्री में लें दाखिला

0

ज्यादातर उच्च शिक्षा के लिए रास्ते 12वीं के बाद शुरू हो जाते हैं. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए छात्र बीइ और बीटेक के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की ओर रुख करते हैं. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को आइआइटी, एनआइटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला मिलता है. यदि आप विज्ञान में स्नातक के साथ सीधे मास्टर्स करने की भी सोच रहे हैं, तो बीएस-एमएस डय़ुअल डिग्री प्रोग्राम आपके लिए सबसे उपयुक्त पाठय़क्रम है.

इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च आपको इस कोर्स में दाखिला प्राप्त करने का सबसे अच्छा मौका दे रहा है. आइआइएसइआर के भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणो, तिरुअनंतपुरम और तिरुपति कैंपसों में बीएस-एमएस डय़ुअल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

क्या है बीएस-एमएस डय़ुअल डिग्री प्रोग्राम

बीएस-एमएस डय़ुअल डिग्री प्रोग्राम इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा संचालित होने वाला पांच वर्षीय प्रोग्राम है. इस कोर्स का उद्देश्य 12वीं पास छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन व शोध के लिए प्रेरित करना है. क्लासरूम लर्निग और रिसर्च के साथ मल्टीडिस्प्लेनरी इंटरेक्शन को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स की संरचना की गयी है. पहले दो वर्षो में बेसिक साइंस और तीसरे व चौथे पर स्पेशलाइजेशन कोर्स पर फोकस किया जाता है.

बीएस-एमएस में कैसे होगा दाखिला

आइआइएसइआर के विभिन्न कैंपसों में अगस्त से शुरू होने वाले इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण होना जरूरी है. पांच वर्षीय बीएस-एमएस डय़ुअल डिग्री पाठय़क्रमों में दाखिले के लिए निम्न लिखित विकल्प हैं-

– किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाइ) : बेसिक साइंस स्ट्रीम में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के एसए (2013)/ एसएक्स (2014)/ एसबी (2014) उत्तीर्ण अभ्यर्थी दाखिले के लिए पात्र हैं.

– संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड-2015) : आइआइटी द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड-2015) में रैंक हासिल करने वाले छात्र वरीयता क्रम के आधार पर दाखिले के लिए पात्र होंगे.

केंद्र और राज्य बोर्ड : साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास या अध्ययनरत ऐसे छात्र जिन्हें डीएसटी ने इंस्पायर फैलोशिप 2015 के पात्र घोषित किया है, दाखिले के लिए दावेदारी कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel