[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हरियाणा सरकार भी कराएगी मैगी के नमूनों की जांच

हरियाणा सरकार भी कराएगी मैगी के नमूनों की जांच

0
हरियाणा सरकार भी कराएगी मैगी के नमूनों की जांच
चंडीगढ : हरियाणा की भाजपा सरकार ने मैगी नूडल्स में खाद्य सुरक्षा मानकों में चूक के आरोपों के सामने आने के बाद राज्य में अलग-अलग जगह से उसके नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए लेने का आज आदेश दिया.
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, हमने मैगी नूडल्स में खाद्य सुरक्षा मानकों में कथित चूक की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है. मैंने अपने विभाग को राज्य के अलग अलग स्थानों से इन नूडल्स के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए लेने का आदेश दिया है.
विज ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हर जिले से नमूने लेने के लिए अधिकारी तैनात करने का निर्देश देने को कहा है.
उन्होंने कहा, ये नमूने जिलों से गैर निर्धारित क्रम में लिए जाएंगे. जब उनसे पूछा गया कि इन नमूनों का कहां परीक्षण किया जाएगा, उन्होंने कहा, राज्य में हमारे पास अच्छी प्रयोगशालाएं हैं. इसके अलावा, यदि जरुरत पडी तो हम इन नमूनों की राज्य के बाहर की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं से भी जांच करा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि यदि खाद्य सुरक्षा मानकों में चूक पायी गयी तो राज्य सरकार कडी कार्रवाई करेगी. विज ने कहा, उस स्थिति में, हम राज्यभर से मैगी नूडल्स के सारे स्टॉक वापस लेने को कहेंगे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel