[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे से पूर्व दो टिफिन बम बरामद

राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे से पूर्व दो टिफिन बम बरामद

0
राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे से पूर्व दो टिफिन बम बरामद

रायपुर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरा से पहलेनक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने दस-दस किलोग्राम के दो टिफिन बम बरामद किये हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के मिस्मा गांव के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने दो टिफिन बम बरामद कियेहैं जिन्हें नष्ट कर दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र मेंकल सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब सुकमा से दोरनापाल के रास्ते पर था तब उन्हें बम होने की सूचना मिली. बाद में बम बरामद कर नष्ट कर दिये गये. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. सिंह इस दौरान सुकमा जिले के दोरनापाल भी जायेंगे जहां वह अत्याधुनिक पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ सिंह के बस्तर दौरे को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है.राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सिंह आज नयी दिल्ली से विमान द्वारा शाम 4.30 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं. वह स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना:)से नया रायपुर आयेंगे और शाम पांच बजे वहां नवनिर्मित पुलिस मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे.
नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के नये मुख्यालय भवन का निर्माण 54 करोड़रुपये की लागत से किया गया है. मुख्यालय परिसर लगभग 37 एकड़ के रकबे में है. यह देश का अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय भवन है, जो लगभग सभी तरह की आधुनिकतम तकनीकी सुविधाओं से परिपूर्ण है. केंद्रीय गृह मंत्री इस कार्यक्रम के बाद शाम छह बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्यमंत्री, प्रदेश के गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक आर्थिक विकास और कानून व्यवस्था से जुडे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे.
बैठक के बाद रात्रि 8.15 बजे केंद्रीय गृह मंत्री राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान के परिसर में निर्मित खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे. इस खेल परिसर का निर्माण एक करोड 32 लाख रुपए की लागत से किया गया है. इसमें लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस और स्क्वैश के लिए आधुनिक कोर्ट बनाये गये हैं.
राजनाथ सिंह 31 मई को मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ सुकमा और दंतेवाडा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम को रायपुर (माना विमानतल) आकर विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel