नयी दिल्ली : बांग्लादेश ने ढाका और कोलकाता के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस के हफ्ते में मौजूदा तीन चक्कर से बढाकर चार चक्कर करने की संभावना का अध्ययन करने पर सहमति जता दी है.
भारतीय रेलवे और बांग्लादेश रेलवे के बीच यहां हुई एक बैठक में दोनों पक्षों ने असम की नुमलीगढ रिफाइनरी से रोहनपुर और सिंघबाद के जरिये बांग्लादेश के पार्बतीपुर तक पेट्रोलियम उत्पादों की रेल से आपूर्ति शुरु करने पर सहमति जताई.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मैत्री एक्सप्रेस के चक्कर बढाकर चार करने की जरुरत के संबंध में यह सहमति बनी कि बांग्लादेश रेलवे जरुरी कवायद करेगा और निश्चित समय में भारतीय रेलवे को बताएगा.
भारतीय रेलवे ने मैत्री एक्सप्रेस को पूरी तरह वातानुकूलित सेवा में बदलने की भी रजामंदी जता दी है.