[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गर्मी व लू से पूरा देश बेहाल, मरने वालों की संख्या 1412 के पार, अकेले आंध्र-तेलंगाना में 1360 लोग मरे

गर्मी व लू से पूरा देश बेहाल, मरने वालों की संख्या 1412 के पार, अकेले आंध्र-तेलंगाना में 1360 लोग मरे

0
गर्मी व लू से पूरा देश बेहाल, मरने वालों की संख्या 1412 के पार, अकेले आंध्र-तेलंगाना में 1360 लोग मरे

नयी दिल्ली : देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है और इसके कारण पिछले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या 1412 के पार पहुंच गई है. सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है.नवीनतम आंकडों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1020 हो चुकी है, जबकि तेलंगाना में भी 340 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं. दोनों राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1360 है.तेलंगाना में कल से अब तक 74 और आंध्र प्रदेश में 168 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में लू से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है.

हैदराबाद में मौसम विभाग के निदेशक वाई. के. रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना में अगले दो दिन और तटीय आंध्र प्रदेश में तीन दिन और तेज गर्म हवाएं चलेंगी.उन्होंने बताया कि ज्यादा देर गर्मी में बाहर रहने की वजह से यह मौत हो सकती है. मैदानी भागों में उत्तर प्रदेश में आज आगरा सबसे गर्म रहा और यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और दोनों राज्य में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है.आंध्रप्रदेश में प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा कुल 202 लोग लू की वजह से मारे गए हैं. इसके अलावा गुंटूर जिले में 130, विशाखापत्तनम में 112, विजयनगर में 78 और नेल्लोर में 74 लोग मारे गए हैं.
रेड्डी ने कहा कि सरकार ने चिकित्सकों को लू से पीडित लोगों को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के लिए सजग रहने को कहा है.तेलंगाना राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य के नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 99 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा खम्मम में 72, करीमनगर में 45 और महबूबनगर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई है. ओडिशा में लू के कारण 43 और गुजरात में सात लोगों की मृत्यु होने की खबर है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel