[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं

मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं

0
मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं

अमेठी-लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के साथ ‘बदले की राजनीति’ करने का आरोप केंद्र पर लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परदेस में की गई इस टिप्पणी के लिए उन्हें आडे हाथ लिया कि पहले भारत में जन्म लेने पर लोग खुद को ‘दुर्भाग्यशाली’ मानते थे, लेकिन उनकी सरकार के आने के बाद वे अब गौरवान्वित महसूस करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह भारतीय हैं.

राहुल से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी धरती पर यह दावा कर एक बार फिर देश का अपमान किया है कि भारतीय पहले दुर्भाग्यशाली महसूस करते थे लेकिन पिछले साल उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से वे गौरवान्वित महसूस करते हैं.

जवाब में राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं और हम सभी को गर्व है कि हम भारतीय हैं.’’ उन्होंने तीन दिवसीय अमेठी दौरे के अंतिम दिन नई दिल्ली रवाना होने से पहले लखनउ के अमौसी हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘..लोगों ने जो महसूस किया, सबको पता है. इस बारे में काफी चर्चा हो चुकी है. मैं और नहीं बोलना चाहता.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अमेठी के साथ सरकार गलत व्यवहार कर रही है. अगर बदला लेना चाहते हैं तो मुझसे लें लेकिन अमेठी के किसानों और गरीब जनता ने इनका कुछ नहीं बिगाडा है. उनसे सही व्यवहार होना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो मैंने संसद में कहा है कि ये सरकार गरीबों, कमजोरों एवं किसानों की सरकार नहीं है. ये चुने हुए उद्योगतियों की सरकार है. प्रधानमंत्री के आसपास पांच-छह उद्योगपति हैं. उनके लिए सब काम हो रहा है..लेकिन किसान रो रहा है. ओला पडा लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला. जो किसान खाद लेने गये, उन पर लाठियां चलीं.’’

राहुल ने कहा कि किसान और मजदूर देश को चलाता है लेकिन दु:ख की बात है कि ये सरकार चुने हुए उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह सूट बूट की सरकार है, गरीबों की नहीं.’’

इससे पहले अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार उनके निर्वाचन क्षेत्र में केंद्र की योजनाओं को लेकर सहयोग नहीं कर रही है और कई योजनाओं के बजट में कटौती की गयी है.

राहुल ने यहां जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जन प्रतिनिधियों की शिकायत है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना और इंदिरा आवास योजना सहित केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं अमेठी में चल रही हैं, उन पर केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है. चाहे फूड पार्क हो या अमेठी की कोई और विकास योजना-केंद्र सरकार इन योजनाओं में सहयोग नहीं कर रही है. इनमें बाधा उत्पन्न कर रही है. ये बात मैं पहले भी कह चुका हूं और आज भी कह रहा हूं. फूड पार्क को लेकर भी यही हुआ.’’

राहुल की अध्यक्षता में समिति की बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली. बैठक में मौजूद जिलाधिकारी जगतराज तिवारी ने बताया कि राहुल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत पिछले पांच साल में अमेठी में हुए कार्यों की जांच का आदेश दिया है.

बैठक में गौरीगंज से सपा विधायक राकेश सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि अमेठी की अवहेलना बंद करने के लिए केंद्र सरकार को संयुक्त पत्र लिखने के बारे में फैसला किया गया है.

सिंह ने कहा कि इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि अमेठी की अनदेखी हो रही है. फूड पार्क एक ऐसा मुद्दा है जो अमेठी के विकास से जुडा है और हर कोई इसके लिए संघर्ष करेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel