[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National आज महिला आयोग के समक्ष पेश होंगे कुमार विश्वास

आज महिला आयोग के समक्ष पेश होंगे कुमार विश्वास

0
आज महिला आयोग के समक्ष पेश होंगे कुमार विश्वास

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास आज महिला आयोग के समक्ष पेशहोेंगे हालांकि कुमार को कल ही दिल्ली महिला आयोग ने पेश होने के लिए कहा था लेकिन कुमार ने कहा कि उन्हें आयोग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाये.

दूसरी तरफ महिला आयोग भी इस पूरे मुद्दे पर दो फाड़ होता नजर आ रहा है. 2013 से महिला आयोग की सदस्य जुही खान ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही यह कह दिया कि विश्वास पर यह आरोप राजनीति से प्रेरित है.आप की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर अपने साथ अवैध संबंधों के ‘‘अफवाह’’ का खंडन नहीं करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आज इसे ‘‘कोई मुद्दा’’ नहीं बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘‘पार्टी विरोधी कुछ ताकतों’’ द्वारा विश्वास और आप के खिलाफ यह ‘‘प्रतिशोध’’ का मामला है.

गोवा में डेरा डाले हुए और पार्टी का कैडर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे गुप्ता ने कहा, ‘‘कुछ ताकतें पार्टी के खिलाफ प्रतिशोध से काम कर रही हैं और इसके खिलाफ काम कर रही हैं. कारपोरेट, राजनीतिक प्रतिष्ठान का एक बडा हिस्सा नहीं चाहता कि आप सफल हो.’’ महिला के आरोपों का जिक्र करते हुए कि विश्वास उसके साथ अवैध संबंधों की अफवाह को खारिज नहीं कर रहे हैं, गुप्ता ने कहा, ‘‘जरा सोचिए, महिला ने क्या कहा ? उसने कहा कि कुछ भी नहीं है. कुछ सोशल मीडिया उसे जिम्मेदार ठहराने का प्रयास कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल शाम मैं टीवी देख रहा था. मैंने एक घंटे टीवी देखी और पता नहीं चल पाया कि मुद्दा क्या है. मुद्दा कहां है ? कोई मुद्दा नहीं है. यह कोई विवाद नहीं है.’’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel