[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक जवान घायल

नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक जवान घायल

0
नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक जवान घायल

रायपुर : नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में किए गए बारुदी सुरंग में विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक :बीजापुर: इंदिरा कल्याण एलेसेला ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जांगला मटवाडा मार्ग पर नक्सलियों ने आज सुबह बारुदी सुरंग में विस्फोट किया. इस घटना में सीआरपीएफ की 222वीं बटालियन का एक जवान घायल हो गया.

ऐलेसेला ने बताया कि सीआरपीएफ की 222वीं बटालियन और 199वीं बटालियन के गश्ती दल को आज गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब जांगला से मटवाडा मार्ग पर था तब नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में जवान को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस दल को सतर्क कर दिया गया है तथा नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel