[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गजेन्द्र के परिजनों से मिले संजय सिंह, ”शहीद किसान” का दर्जा पर विचार का भरोसा

गजेन्द्र के परिजनों से मिले संजय सिंह, ”शहीद किसान” का दर्जा पर विचार का भरोसा

0
गजेन्द्र के परिजनों से मिले संजय सिंह, ”शहीद किसान” का दर्जा पर विचार का भरोसा

नांगल-झामरवाडा, राजस्थान: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को पार्टी की रैली के दौरान खुदकशी करने वाले किसान गजेन्द्र सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.परिजनों की मांग पर संजय सिंह ने कहा कि दिवंगत गजेन्द्र सिंह को ‘शहीद किसान’ का दर्जा देने और उनके एक बच्चे को बालिग होने पर ‘सरकारी नौकरी’ देने पर दिल्ली सरकार सकारात्मक विचार करेगी. आप नेता संजय सिंह ने गजेन्द्र सिंह के परिजनों को दस लाख रुपये का चैक भी दिया है.आप नेता संजय सिंह गजेन्द्र के मकान पर तीस मिनट से अधिक समय तक रुके और उनके बच्चों, पिता एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया.

सिंह ने दिल्ली रवाना होने पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘गजेन्द्र सिंह के खुदकशी की घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. गजेन्द्र के परिजनों ने दिल्ली सरकार से उसको शहीद किसान का दर्जा देने और एक बच्चे को बालिग होने पर दिल्ली सरकार में नौकरी देने की मांग की है.’’ परिजनों का कहना है कि गजेन्द्र ने किसानों की मांग के उद्देश्य से खुदकशी की है, इसलिए दिल्ली सरकार उसे ‘शहीद किसान’ का दर्जा दे.

सिंह ने बताया, ‘‘गजेन्द्र सिंह का परिवार दुख में है. मैं उनके बच्चों, पिता बने सिंह, चाचा गोपाल सिंह सहित अन्य परिवारजनों से मिला हूं. मैं इस बारे में दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात करुंगा। मैं यह कह सकता हूं कि दिल्ली सरकार इन मांगों पर सकारात्मक ढंग से विचार करेगी.’’

कडी सुरक्षा के बीच गजेन्द्र के घर पहुंचे आप नेता काफी देर तक उनके परिजनों के साथ बैठे और बाद में कुछ देर बंद कमरे में जाकर परिजनों से बातचीत की. संजय सिंह ने गजेन्द्र के तीन बच्चों को भी ढांढस बंधाया. आप नेता के नांगल झामरवाडा स्थित गजेन्द्र सिंह के मकान पर आने की सूचना मिलने पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा प्रबंध किये गये.

गजेन्द्र के परिजनों के अनुसार संजय सिंह ने उन्हें एक विडियो फिल्म दिखाई जिसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि खुदकशी के लिए आप नेता जिम्मेदार नहीं है.गजेन्द्र के पिता बने सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा माफी मांगने पर कहा कि माफी मांगने से गजेन्द्र सिंह की पूर्ति नहीं होगी, जवान बेटा गया है क्या इससे संतुष्टि होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel