[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National … तो क्या अब अरविंद केजरीवाल की सरकार शांति भूषण व प्रशांत भूषण की संपत्ति की करायेगी जांच?

… तो क्या अब अरविंद केजरीवाल की सरकार शांति भूषण व प्रशांत भूषण की संपत्ति की करायेगी जांच?

0
… तो क्या अब अरविंद केजरीवाल की सरकार शांति भूषण व प्रशांत भूषण की संपत्ति की करायेगी जांच?
नयी दिल्ली : आप आदमी पार्टी के निर्माण में उनके नेताओं की जिन खूबियों ने ईंट का काम किया, अब उसके नेता अपनी उसी खूबी का उपयोग एक दूसरे को निबटाने में कर रहे हैं. प्रशांत भूषण द्वारा आप नेता व पत्रकार आशीष खेतान पर हमला बोलने के बाद खेतान ने कहा है कि वे यह खुलासा करेंगे और इसकी जांच करायेंगे कि भूषण परिवार ने कैसे 500 करोड रुपये से 700 करोड रुपये इकट्ठा किया है.उनके इस बयान के बाद यह सवाल उठ खडा हुआ है कि क्या अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी अपने ही संरक्षक रहे शांति भूषण व संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण के खिलाफ जांच करायेगी?
आशीष खेतान ने अपनी प्रतिक्रिया एक अंगरेजी न्यूज चैनल से साझा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि भूषण परिवार ने अबतक 500 से 700 करोड रुपये इकट्ठा किया. खेतान ने सवाल उठाया कि क्या भूषण परिवार ने अदालत में पीआइएल दायर कर पैसे बनाये हैं? उन्होंने कहा कि भूषण परिवार मुझ पर लगातार आरोप पर आरोप लगा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर भूषण परिवार मुझ पर आरोप साबित कर देगा, तो मैं राजनीतिक जीवन छोड दूंगा.
आशीष खेतान ने कहा कि भूषण परिवार अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए मुङो बेइमान साबित करें. उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से भेजे गये, नोटिस के बाद प्रशांत भूषण ने आशीष खेतान पर ही सवाल खडा कर दिया था. प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया था कि आशीष खेतान कॉरपोरेट से पैसे लेकर उनके पक्ष में लेख लिखते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने दूसरों के खिलाफ ऐसे ही तथ्यों और दस्तावेजों को सार्वजनिक कर अपनी जडें जमायी हैं. आम आदमी पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन को भी अपना जनाधार बढाने का माध्यम बनाया था, लेकिन बाद में इसके नेता एक दूसरे का स्टिंग ऑपरेशन करने लगे और इसे सार्वजनिक भी करने लगे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel