[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National प्रशांत भूषण ने अनुशासन समिति को लिखा, आप सबने मुझ पर आरोप लगाया और जज भी बनना चाहते हैं

प्रशांत भूषण ने अनुशासन समिति को लिखा, आप सबने मुझ पर आरोप लगाया और जज भी बनना चाहते हैं

0
प्रशांत भूषण ने अनुशासन समिति को लिखा, आप सबने मुझ पर आरोप लगाया और जज भी बनना चाहते हैं

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के बगावती गुट को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा था. उन पर स्वराज संवाद के जरिये पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया गया था. इस गुट में योगेन्द्र यादव, प्रशांत भू्षण, आनंद कुमार और अजीत झा अब इन आरोपों पर जवाब देने के लिए तैयार है.

पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे प्रशांत भूषण ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में अनुशासन समिति के गठन पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने पार्टी को लिखे पत्र में पकंज गुप्ता को संबोधित करते हुए लिखा है, यह उल्लेखनीय और गौर करने लायक है कि आप( पंकज गुप्ता) आशिष खेतान और दिनेश वाघेला ने मुझे नोटिस भेजा है ये दर्शाते हुए कि आप राष्ट्रीय अनुशासनात्मक समिति में हैं. मैं ये नहीं जानता कि किसने यह समिति कब और कैसे बनायी है. पंकज, आपने संजय और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर मार्च 10 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी.
जिसमें आपलोगों ने मुझ पर और योगेन्द्र पर कई आरोप लगाये थे जिसका जिक्र आप ने अपने नोटिस में भी किया है. आशीष खेतान ने भी मुझ पर कई आरोप लगाये और बाद में खेद जताया. आप सभी उस पर जज बनना चाहते हैं जिस पर आप सभी ने आरोप लगाये हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel