[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया :हर्ष वर्धन

तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया :हर्ष वर्धन

0
तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया :हर्ष वर्धन

बेंगलुरु: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन ने आज कहा कि तंबाकू ने मौत के सिवा कुछ नहीं दिया है.तंबाकू उत्पादों पर चित्रत्मक चेतावनी बढाने के मुद्दे से जुडे विवाद पर संवाददताओं के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक ईएनटी सर्जन होने के नाते मैं सिर्फ इतना कह सकता हं कि तंबाकू मौत की सिवा कुछ नहीं देता.’’ धूम्रपान का कोई असर नहीं होने के बारे में एक संसदीय समिति के भाजपा सदस्यों द्वारा पैदा किए गए विवाद के मद्देनजर उनसे यह पूछा गया था.

हर्षवर्धन उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री थे जब मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद के पैक पर 85 फीसदी स्थान इसके सेवन से स्वास्थ्य के खतरों की चेतावनी से जुडे चित्र एवं शब्दों के लिए अनिवार्य किया था.यह पूछे जाने पर कि क्या हितों का टकराव रखने वाले सदस्यों को समिति में बने रहना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्वभाविक है, हितों का टकराव रखने वाले किसी व्यक्ति को क्यों एक ऐसे विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए जो हितों के टकराव के बारे में सवाल खडे करते हों.’’
उन्होंने यहां वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर यह कहा. सरकार ने कल कहा था कि वह इस मुद्दे पर एक ‘नपा तुला और जिम्मेदार’ फैसला लेगी. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया कि इस विषय में सरकार का फैसला किसी व्यक्तिगत विचारों पर आधारित नहीं होगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel