वडोदरा : स्वतंत्रता सेनानी, सेवा दल के पूर्व प्रमुख और पूर्व कांग्रेसी सांसद मनुभाई पटेल का उम्र संबंधी समस्याओं के चलते यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे. कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया, ‘‘मनुभाई का कल देर रात यहां उनके आवास पर उम्र संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया.’’ उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को होगा. वह 1967 में वडोदरा से लोकसभा में निर्वाचित हुए थे और 1978 में राज्यसभा के भी सदस्य रहे.