नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी में जारी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में दोनों बागी नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. पार्टी नेता आशीष खेतान की माने तो दोनों नेताओं ने 17 मार्च को इस्तीफा दिया था. लेकिन पार्टी कार्यकारिणी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था. हालांकि इसमें अंतिम मुहर 28 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगेगी.
उसमें यह भी तय हो जाएगा की दोनों असंतुष्ट नेता पार्टी में रहेंगे या नहीं. ट्विटर पर पार्टी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विश्वास ने लिखा है कि प्रशान्त-योगेन्द्र जी की सब शर्तें मंज़ूर लेकिन अरविंद केजरीवाल को हटाने की उनकी ज़िद पर तो फ़ैसला राष्ट्रीय कार्य कारिणी करेगी. यह एक दुखद सत्य है. वहीं दूसरी ओर योगेंद्र यादव ने ट्वि टर और फेसबुक पर वह चिट्ठी सार्वजनिक की है जो उन्होंने केजरीवाल को लिखी थी. इस चिट्ठी में निम्न बातें लिखी गई है….
