[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National निजी बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड रुपये की लूट

निजी बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड रुपये की लूट

0
निजी बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड रुपये की लूट

मोहाली : छह हथियारबंद व्यक्तियों ने आज मनौली गांव के पास मोहाली बनुर रोड पर एक निजी बैंक की कैश वैन से कथित तौर पर 1.34 करोड रुपये लूट लिए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे और वे सफेद रंग की एसयूवी कार में आए थे और कैश वैन से पैसा लूटने के बाद उसे पास के दुराली गांव के खेतों में छोडकर भाग गए.

उन्होंने बताया कि कैश वैन राजपुरा में बैंक के विभिन्न एटीएम शाखाओं में पैसा भरने के लिए जा रही थी. पुलिस ने कहा कि बाद में एसयूवी कार जिराकपुर के पास सेखन मज्रा गांव से बरामद कर ली गई. कथित लुटेरों ने कैश वैन का पीछा किया और उसे मनौली गांव के पास मोहाली बनुर रोड पर रोकने पर मजबूर किया.

पुलिस ने बताया कि लुटेरे कैश वैन के शीशे तोडकर उसे अपने साथ ले गए और वैन से नकदी अपनी कार में रखने के बाद वैन को दुराली गांव के पास छोड दिया. उन्होंने कहा कि लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड को वैन से बाहर आने के लिए कहा और अलार्म बजाने पर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि लुटेरे गार्ड का हथियार भी अपने साथ ले गए जिसे बाद में दुराली गांव में वैन के साथ ही छोड गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel